क्या क्या नवाह-ए-चश्म की - अज़हर इनायती

Azhar Inayatiअज़हर इनायती15 Apr 1946

3 min read · 12.4K reads

क्या क्या नवाह-ए-चश्म की रानाइयाँ गईं
मौसम गया गुलाब गए तितलियाँ गईं.

झूटी सियाहियों से हैं शजरे लिखे हुए
अब के हसब नसब की भी सच्चाइयाँ गईं.

किस ज़ेहन से ये सारे महाज़ों पे जंग थी
क्या फ़तह हो गया के सफ़-आराइयाँ गईं.

करने को रौशनी के तआक़ुब का तजरबा
कुछ दूर मेरे साथ भी परछाइयाँ गईं.

आगे तो बे-चराग़ घरों का है सिलसिला
मेरे यहाँ से जाने कहाँ आँधियाँ गईं.

अज़हर मेरी ग़ज़ल के सबब अब के शहर में
कितनी नई पुरानी शानासाइयाँ गईं.
Azhar Inayati
About the poet

Azhar Inayati अज़हर इनायती

अजहर इनायती का जन्म 15 अप्रैल 1946 को हुआ था। वे रामपुर स्कूल के प्रमुख कवि हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए (एलएलबी) किया। अजहर महशर इनायती के शिष्य हैं और उन्होंने 12 साल की छोटी उम्र से ही कविता लिखना शुरू कर दिया था। Azhar Inayati was born on April…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like