बनलता - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔधअयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध15 Sept 1865 – 16 Sept 1947

9 min read · 12.4K reads

कुसुम वे उस में बिकसे रहें।
बिकसिता जिस से सु बिभूति हो।
बस सदा जिन के बर-बास से।
बन सके अनुभूति सुबासिता।1।

बहु-विमोहक हो छबि-माधुरी।
मिल गये अनुकूल-ललामता।
सरसता उस की करती रहे।
सरस मानस को अभिनन्दिता।2।

सब दिनों अनुराग-समीर के।
सुपलने पर हो प्रतिपालिता।
बहु-समादर के कर-कंज से।
वह रहे सब काल समादृता।3।

उस मनोरम-पादप-अंक में।
वह रहे लसती चित-मोहती।
विदित है जिस की सहकारिता।
बिकचता मृदुता हितकारिता।4।

नवलता भुवि हो बर-भाव की।
मृदुलता उस की मधुसिक्त हो।
सफलता बसुधा-तल में लहे।
वनलता बन मंजुलता-मयी।5।

रस मिले, सरसा बन सौगुनी।
बिलस मंजु-बिलासवती बने।
कर विमुग्ध सकी किस को नहीं।
कुसुमिता - नमिता - बनिता - लता।6।

यदि नहीं पग बन्दित पूज के।
अवनि में अभिनन्दित हो सकी।
विफलिता तब क्यों बनती नहीं।
बनलता - कलिता - कुसुमावली।7।

सरसता उस में वह है कहाँ।
वह मनोहरता न उसे मिली।
बन सकी मुदिता बनिता नहीं।
बिकसिता लसिता बन की लता।8।

विकच देख उसे बिकसी रही।
सह सकी हिम आतप साथ ही।
पति-परायणता-व्रत में रता।
बनलता - तरु - अंक - विलम्बिता।9।

वह सदा परहस्त-गता रही।
यह रही निजता अवलम्बिनी।
उपबनोपगता बनती नहीं।
बनलता बन-भू प्रतिपालिता।10।

झड़ पड़ी, न रुची हित-कारिता।
यजन में न लगी यजनीय के।
सुमनता उसमें यदि है न तो।
बनलता-सुमनावलि है वृथा।11।

कब नहीं भरता वह भाँवरें।
चित चुरा न सकी कब चारुता।
कब बसी अलि लोचन में न थी।
बनलता कुसुमावलि से लसी।12।

विलसती वह है बस अंक में।
बिकच है बनती बन संगिनी।
सफलता अवलम्बन से मिली।
बनलता तरु है तब लालिता।13।

उपल कोमलता प्रतिकूल है।
अशनिपात निपातन तुल्य है।
बरस जीवन जीवन दे उसे।
बनलता घन है तन पालिता।14।

बनलता यदि है तरु-बन्दिनी।
लसित क्या दल-कोमल से हुई।
किसलिए वर-बास-सुबासिता।
कुसुमिता फलिता कलिता रही।15।
अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध
About the poet

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

View profile & all 107 Poems / Stories

More from अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

  1. वैदेही वनवास - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  2. प्रिय प्रवास - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  3. पारिजात - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  4. चोखे चौपदे - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  5. चुभते चौपदे - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like