शब्दकोश शब्दशः

अविनाशअविनाश

1 min read · 12.4K reads

शब्दकोश शब्दशः रट लेने के बाद

कारक, कर्म, कर्ता बूझकर

भाषा के

शब्दकोश और व्याकरण से लैस

लोगों से मिलना शुरू किया

बोली गई भाषा

नियम के बाहर

मनुष्य के भीतर की

रागिनी को दिया हुआ स्वर है

मौन भी अपनी अभिव्यंजना

भाषा के शब्दकोश के बाहर

दो लोगों के बीच करता है

बोल देना और उसे समझ लेना

वैसे ही जैसे उसे बोला गया हो

हुनर है एक क़िस्म का

किसी भी भाषा के माथे पर

हज़ार शिकन होती हैं

जिन्हें बारीक ही कोई समझ पाएगा

जीवन जीना सीखना आसान है

जिसे हम पर थोपा गया है

भाषा सीखना बेहद मुश्किल

जिसे हमने ख़ुद बनाया है

ईश्वर की जगह भाषा को साधना चाहिए

मिथ्या जग ईश यही है

जिसके साधक

जीवन-काल में

समझे जाने का मोक्ष सुख भोगेंगे

अविनाश
About the poet

अविनाश

View profile & all 34 Poems / Stories