रेल- जिन्दगी - अवनीश सिंह चौहान

अवनीश सिंह चौहानअवनीश सिंह चौहान4 Sept 1979

3 min read · 12.4K reads

एक ट्रैक पर
रेल ज़िंदगी
कब तक?
कितना सफ़र सुहाना

धक्का-मुक्की
भीड़-भड़क्का
बात-बात पर
चौका-छक्का

चोट किसी को
लेकिन किसकी
ख़त्म कहानी
किसने जाना

एक आदमी
दस मन अंडी
लदी हुई है
पूरी मंडी

किसे पता है
कहाँ लिखा है
किसके खाते
आबोदाना

बिना टिकट
छुन्ना को पकड़े
रौब झाड़ कर
टी.टी. अकड़े

कितना लूटा
और खसोटा
सब चलता
कह रहा ज़माना!
अवनीश सिंह चौहान
About the poet

अवनीश सिंह चौहान

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like