नव वर्ष - अवनीश सिंह चौहान

अवनीश सिंह चौहानअवनीश सिंह चौहान4 Sept 1979

3 min read · 12.4K reads

चालक- पथ की
जीवन रथ की
लेकर नव भाषाएं
आया है
नव वर्ष हमारा
जागीं सब आशाएं

नये रंगों से
रंगी ज़िन्दगी
रंगोली-सी सोहे
सात सुरों से
सजी बांसुरी
जैसे तन-मन मोहे

चलो समय का
पहिया घूमा
बदलीं परिभाषाएं!

फूल-फूल में
प्रेम बढ़ेगा
महकेगी फुलवारी
धूप-चांदनी,
बरखे बरखा
लहकेगी हर क्यारी
 
झोली में
सबके फल होंगे-
पूरी अभिलाषाएं!
अवनीश सिंह चौहान
About the poet

अवनीश सिंह चौहान

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like