चीख़े मन का मोर - अवनीश सिंह चौहान

अवनीश सिंह चौहानअवनीश सिंह चौहान4 Sept 1979

3 min read · 12.4K reads

कोई अपना
छोड़ साथ यों
चला गया किस ओर

टप-टप-टप-टप
बरसे पानी
टूटा सपन सलोना
अंदर-अंदर
तिरता जाऊँ
भींगा कोना-कोना

चीख़ रहा है
पल-छिन छिन-पल
अपने मन का मोर

किसने जाना
कहाँ तलक
उड़ पाएगी गौरैया
किसने जाना
कहाँ और कब
मुड़ जाएगी नैया

जान गए भी
तो क्या होगा
समय बड़ा है चोर

पास हमारे
आओगे कब
साथी साथ निभाने
हाथ पकड़कर
ले चलना तब
मुझको किसी ठिकाने

मिलन हमारा
ले आयेगी
खुशियों की तब भोर
अवनीश सिंह चौहान
About the poet

अवनीश सिंह चौहान

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like