बदला अपना लाल - अवनीश सिंह चौहान

अवनीश सिंह चौहानअवनीश सिंह चौहान4 Sept 1979

3 min read · 12.4K reads

पल-पल शीशा
हाथ में कंघी
काढ़े अपने बाल
बोलो, साधो
ऐसे कैसे
बदला अपना लाल

कब जगना
कब उसका सोना
पकड़ बैठता
छत का कोना

संकेतों में
पूछा करता
जाने किसका हाल

कभी भाँग-सी
खाये रहता
कुछ पूछो तो
कुछ है कहता

सीधी-सीधी
पगडंडी पर
डगमग उसकी चाल!

तकली में अब
लगी रुई है
कात रही है
समय सुई है

कबिरा-सा
बुनकर बनने में
लगते कितने साल
अवनीश सिंह चौहान
About the poet

अवनीश सिंह चौहान

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like