उग रही है घास - अवधेश कुमार

अवधेश कुमारअवधेश कुमार

3 min read · 12.4K reads

उग रही है घास
      मौक़ा है जहाँ
               चुपचाप

जहाँ मिट्टी में जरा-सी जान है
जहाँ पानी का जरा-सा नाम है
जहाँ इच्छा है जरा-सी धूप में
हवा का भी बस जरा-सा काम

बन रहा आवास
     मौक़ा है जहाँ
               चुपचाप

पेड़-सी ऊँची नहीं ये बात है
एक तिनका है बहुत छोटा
बाढ़ में सब जल सहित उखड़े
एक तिनका ये नहीं टूटा

पल रहा विश्वास
     मौक़ा है जहाँ
               चुपचाप
अवधेश कुमार
About the poet

अवधेश कुमार

View profile & all 27 Poems / Stories