मंडी चले कबीर - अवध बिहारी श्रीवास्तव

अवध बिहारी श्रीवास्तवअवध बिहारी श्रीवास्तव

3 min read · 12.3K reads

कपड़ा बुनकर थैला लेकर
मण्डी चले कबीर

जोड़ रहे हैं रस्ते भर वे
लगे सूत का दाम
ताना-बाना और बुनाई
बीच कहाँ विश्राम

कम से कम इतनी लागत तो
पाने हेतु अधीर

माँस देखकर यहाँ कबीरों
पर मंडराती चील
तैर नहीं सकते आगे हैं
शैवालों की झील

‘आग‘ नही, आँखों में तिरता
है चूल्हे का नीर

कोई नहीं तिजोरी खोले
होती जाती शाम
उन्हें पता है कब बेचेगा
औने पौने दाम

रोटी और नमक थैलों को
बाज़ारों को खीर ।
अवध बिहारी श्रीवास्तव
About the poet

अवध बिहारी श्रीवास्तव

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like