बेचैनी

अश्विनी मगोत्राअश्विनी मगोत्रा

1 min read · 12.4K reads

बहुत बेचैनी है

अजब-सी हलचल है।

मन की बस्ती से

निकला है कारवाँ कोई

अनगिनत चाहतों को

संग लिए

पर

राह सफ़र की

मेरी ना-समझ आशाओं का

नादान शिशु

संग कारवाँ के

चलने लगा है चाव से

पर

इस कारवाँ को

रोक लिया है

नाकामियों के बड़ेरों ने

तभी तो

चारों ओर

छाई है नीरवता यारो

बहुत बेचैनी है

अजब-सी हलचल है

तभी तो प्रयत्न और

धैर्य के बीच की दूरी

किसी विश्वास से

अनजान और क़रीबी रिश्तों के

वास्ते देकर

आ पहुँची है पास

पर यह भी सहा न गया

नाकामियों के बड़ेरों से

तभी तो

तान दी इक महीन-सी

चादर शंका की

प्रयत्न और धैर्य के बीच।

नादान शिशु

मेरी आशाओं का

उदास गुमसुम

देखता है खड़ा-खड़ा

कारवाँ की रौनकें

बहुत बेचैनी है।

अजब-सी हलचल है।

अश्विनी मगोत्रा
About the poet

अश्विनी मगोत्रा

सातवें दशक के सुपरिचित डोगरी कवि-ग़ज़लकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 2 Poems / Stories