जंगल में आग - आशुतोष दुबे

आशुतोष दुबेआशुतोष दुबे

3 min read · 12.4K reads

जंगल में आग लगने पर
पेड़ जंगल छोड़ कर भाग नहीं जाते
जब आग उनका माथा चूमती है
उनकी जड़ें मिट्टी नहीं छोड़ देतीं

जब पंछियों के कातर - कलरव से
विदीर्ण हो रहा होता है आसमान
चटकती हैं डालियाँ
लपटों के महोत्सव में
धधकता है वनस्पतियों का जौहर
उसी समय घोंसले में छूट गए अंडे में
जन्म और मृत्यु से ठीक पहले की जुम्बिश होती है
धुँए, लपट, आँच
चटकती डालियों का हाहाकार
और ऊपर आसमान में पंछियों की चीख-पुकार सच है
और उतनी ही सच है
संसार के द्वार पर एक नन्हीं-सी चोंच की दस्तक.
आशुतोष दुबे
About the poet

आशुतोष दुबे

View profile & all 65 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like