पता कहीं से तेरा अब के फिर लगा लाए - आशुफ़्ता चंगेज़ी

आशुफ़्ता चंगेज़ीआशुफ़्ता चंगेज़ी

3 min read · 12.3K reads

पता कहीं से तेरा अब के फिर लगा लाए
सुहाने ख़्वाब नया मशग़ला उठा लाए

लगी थी आग तो ये भी तो उस की ज़द में थे
अजीब लोग हैं दामन मगर बचा लाए

चलो तो राह में कितने ही दरिया आते हैं
मगर ये क्या के उन्हें अपने घर बहा लाए

तुझे भुलाने की कोशिश में फिर रहे थे के हम
कुछ और साथ में परछाइयाँ लगा लाए

सुना है चेहरों पे बिख़री पड़ी हैं तहरीरें
उड़ा के कितने वरक़ देखें अब हवा लाए

न इब्तिदा की ख़बर और न इंतिहा मालूम
इधर उधर से सुना और बस उड़ा लाए
आशुफ़्ता चंगेज़ी
About the poet

आशुफ़्ता चंगेज़ी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from आशुफ़्ता चंगेज़ी

  1. अजब रंग आँखों में आने लगे - आशुफ़्ता चंगेज़ी

    अजब रंग आँखों में आने लगेहमें रास्ते फिर बुलाने लगे

    12.4K reads
  2. धूप के रथ पर हफ़्त अफ़लाक - आशुफ़्ता चंगेज़ी

    धूप के रथ पर हफ़्त अफ़लाकचौबारों के सर पर ख़ाक

    12.4K reads
  3. घरोंदे ख़्वाबों के सूरज के साथ रख लेते - आशुफ़्ता चंगेज़ी

    घरोंदे ख़्वाबों के सूरज के साथ रख लेतेपरों में धूप के इक काली रात रख लेते

    12.4K reads
  4. गुज़र गए हैं जो मौसम कभी न आएँगे - आशुफ़्ता चंगेज़ी

    गुज़र गए हैं जो मौसम कभी न आएँगेतमाम दरिया किसी रोज़ डूब जाएँगे

    12.4K reads
  5. ख़बर तो दूर अमीन-ए-ख़बर नहीं आए - आशुफ़्ता चंगेज़ी

    ख़बर तो दूर अमीन-ए-ख़बर नहीं आएबहुत दिनों से वो लश्कर इधर नहीं आए

    12.4K reads