मुहाने पर नदी और समुद्र-6 - अष्‍टभुजा शुक्‍ल

Ashtbhuja Shuklaअष्टभुजा शुक्ल10 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

नदी
ऊपर से नीचे
गिरती रही लगातार
बदलती रही
अपना रूप-स्वरूप
और बहती रही

दिशाहीन रहा समुद्र
समूचा जोर लगाकर
चाह रहा था बहना
लेकिन गरज-तरज कर
रह जाता
अपनी मर्यादाओं में
कौन समझता
उसका कहना और उछलना

नदी, नदी थी
तो समुद्र, समुद्र
Ashtbhuja Shukla
About the poet

Ashtbhuja Shukla अष्टभुजा शुक्ल

अष्टभुजा शुक्ल (जन्म 1954, दीक्षापार गाँव, उत्तर प्रदेश[1]) हिंदी के कवि हैं। उन्हें हिंदी कविता में अपने विशिष्ट योगदान के कारण केदार सम्मान से सम्मानित किया गया है। कृतियाँ[संपादित करें] इनकी प्रमुख कृतियाँ निम्नवत हैं[1]: पद-कुपद, चैत के बादल, दुःस्वप्न भी…

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like