केदार सम्मान

Ashtbhuja Shuklaअष्टभुजा शुक्ल10 Sept 1954

4 min read · 12.4K reads

बहुत दिनों के बाद मिले हो,
आज न जाना जी,
चले गये जो आज
तो मिलने कभी न आना जी।

गये थे कहकर रोज
लिफाफा लिखकर भेजोगे
मन के सारे तार
हमारे लिए सहेजोगेे
हम हैं कि मर गये
तुम्हें क्या पता ठिकाना जी।

हंस कर ताने देते हैं
सब बचपन के हमजोली
हम मरते जाते हैं उनको
सूझे हंसी ठिठोली
क्या हम ही सबसे मूरख हैं
हमे बताना जी।

ऐसा लगता है जैसे कि
मन में कुछ कटता है
कौन जनम का कोप
आज तक तनिक नहीं घटता है
क्यों अच्छा लगता है
तुमको, यों तड़पाना जी।

आंखों में बरसात रात दिन
जैसे ज्वार हो मन में
ऐसा भी क्या नेह कि
जिससे रहे न अपनेपन में
हम पे क्या गुजरा, ये
कोई और न जाना जी।

चले गये इस बार
खैर, तब यहां नहीं पाओगे
चले गये जो दूर
हमें फिर देख नहीं पाओगे
आज नहीं तोड़ो कसमों को
इन्हें निभाना जी।
Ashtbhuja Shukla
About the poet

Ashtbhuja Shukla अष्टभुजा शुक्ल

अष्टभुजा शुक्ल (जन्म 1954, दीक्षापार गाँव, उत्तर प्रदेश[1]) हिंदी के कवि हैं। उन्हें हिंदी कविता में अपने विशिष्ट योगदान के कारण केदार सम्मान से सम्मानित किया गया है। कृतियाँ[संपादित करें] इनकी प्रमुख कृतियाँ निम्नवत हैं[1]: पद-कुपद, चैत के बादल, दुःस्वप्न भी…

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like