मुहाने पर नदी और समुद्र-3 - अष्‍टभुजा शुक्‍ल

Ashtbhuja Shuklaअष्टभुजा शुक्ल10 Sept 1954

1 min read · 12.4K reads

उधर नदी
मुड़-मुड़कर देखती थी
अपनी लम्बाई
और चली गई दूरी

इधर समुद्र
आकाश की छाती से
साध रहा था
अपनी छाती

नदी थक रही थी
चल-चलकर
समुद्र थक रहा था
पड़े-पड़े
Ashtbhuja Shukla
About the poet

Ashtbhuja Shukla अष्टभुजा शुक्ल

अष्टभुजा शुक्ल (जन्म 1954, दीक्षापार गाँव, उत्तर प्रदेश[1]) हिंदी के कवि हैं। उन्हें हिंदी कविता में अपने विशिष्ट योगदान के कारण केदार सम्मान से सम्मानित किया गया है। कृतियाँ[संपादित करें] इनकी प्रमुख कृतियाँ निम्नवत हैं[1]: पद-कुपद, चैत के बादल, दुःस्वप्न भी…

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like