मुहाने पर नदी और समुद्र-14 - अष्‍टभुजा शुक्‍ल

Ashtbhuja Shuklaअष्टभुजा शुक्ल10 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

हे अनन्तता के अहंकार !
कितनी तुच्छ है
तुम्हारी सिन्धुता ?

तुम तो वही हो न
जिसे पी लिया था
कुम्भज अगस्त ने
चुल्लू में भरकर
और कुल्ला कर दिया था जगह-जगह
विन्ध्याटवी में
उन गड्ढों में
जाकर देखो
अपना अक्स

नदी के लिए
अब
वापस जाना
सम्भव नहीं
Ashtbhuja Shukla
About the poet

Ashtbhuja Shukla अष्टभुजा शुक्ल

अष्टभुजा शुक्ल (जन्म 1954, दीक्षापार गाँव, उत्तर प्रदेश[1]) हिंदी के कवि हैं। उन्हें हिंदी कविता में अपने विशिष्ट योगदान के कारण केदार सम्मान से सम्मानित किया गया है। कृतियाँ[संपादित करें] इनकी प्रमुख कृतियाँ निम्नवत हैं[1]: पद-कुपद, चैत के बादल, दुःस्वप्न भी…

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like