मुहाने पर नदी और समुद्र-13 - अष्‍टभुजा शुक्‍ल

Ashtbhuja Shuklaअष्टभुजा शुक्ल10 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

नदी !
तुम्हारा पानी
मत्स्यगंधा है या पवित्रकारक
मृदु है या कठोर ?
अपना टिकट, रसीद और आई० डी० प्रूफ़ दिखाओ
तुम्हारा हरापन इतना कम क्यों है
इतनी चिड़चिड़ी क्यों हो
कोई असाध्य बीमारी है क्या तुम्हें ?

वापस जाओ नदी
लौट जाओ
कोई खैराती अस्पताल नहीं है समुद्र
Ashtbhuja Shukla
About the poet

Ashtbhuja Shukla अष्टभुजा शुक्ल

अष्टभुजा शुक्ल (जन्म 1954, दीक्षापार गाँव, उत्तर प्रदेश[1]) हिंदी के कवि हैं। उन्हें हिंदी कविता में अपने विशिष्ट योगदान के कारण केदार सम्मान से सम्मानित किया गया है। कृतियाँ[संपादित करें] इनकी प्रमुख कृतियाँ निम्नवत हैं[1]: पद-कुपद, चैत के बादल, दुःस्वप्न भी…

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like