मुहाने पर नदी और समुद्र-1 - अष्‍टभुजा शुक्‍ल

Ashtbhuja Shuklaअष्टभुजा शुक्ल10 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

वह क्या था
जो नदी में था
समुद्र में नहीं था

वह क्या था
जो समुद्र में था
नदी में नहीं था

वह क्या था
जो नदी और समुद्र
दोनों में नहीं था

और वह क्या था
जो नदी और समुद्र
दोनों में था
Ashtbhuja Shukla
About the poet

Ashtbhuja Shukla अष्टभुजा शुक्ल

अष्टभुजा शुक्ल (जन्म 1954, दीक्षापार गाँव, उत्तर प्रदेश[1]) हिंदी के कवि हैं। उन्हें हिंदी कविता में अपने विशिष्ट योगदान के कारण केदार सम्मान से सम्मानित किया गया है। कृतियाँ[संपादित करें] इनकी प्रमुख कृतियाँ निम्नवत हैं[1]: पद-कुपद, चैत के बादल, दुःस्वप्न भी…

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like