वह कैसे कहेगी - अशोक वाजपेयी

Ashok Vajpayeeअशोक वाजपेयी16 Jan 1941

1 min read · 12.4K reads

वह कैसे कहेगी – हाँ!
हाँ कहेंगे
उसके अनुरक्त नेत्र
उसके उदग्र-उत्सुक कुचाग्र
उसकी देह की चकित धूप
उसके आर्द्र अधर
कहेंगे – हाँ
वह कैसे कहेगी – हाँ ?

रचनाकाल :1990
Ashok Vajpayee
About the poet

Ashok Vajpayee अशोक वाजपेयी

Ashok Vajpayee

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like