उससे पूछो - अशोक वाजपेयी

Ashok Vajpayeeअशोक वाजपेयी16 Jan 1941

2 min read · 12.4K reads

हवा से नहीं, उससे पूछो :
वह शब्दों से अब तक अदृश्य क्यों रही ?
शब्दों से नहीं, उससे जानो :
वह शब्दों की पकड़ में क्यों नहीं आती ?
मौन से नहीं, उससे पता करो :
उसका ठिकाना आवाज़ों से दूर
कितना दूर और कहाँ है?
Ashok Vajpayee
About the poet

Ashok Vajpayee अशोक वाजपेयी

Ashok Vajpayee

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like