सिर्फ़ शब्दों से नहीं - अशोक वाजपेयी

Ashok Vajpayeeअशोक वाजपेयी16 Jan 1941

1 min read · 12.4K reads

सिर्फ़ शब्दों से नहीं,
बिना छुए उसे छूकर,
बिना चूमे उसे चूमकर
बिना घेरे उसे बाँहों में घेरकर,
दूर से उसे पँखुरी-पँखुरी खोलते हुए
बिना देखे उसे दृश्य करते हुए
मैंने उससे कहा।
Ashok Vajpayee
About the poet

Ashok Vajpayee अशोक वाजपेयी

Ashok Vajpayee

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like