पेड़-6 - अशोक सिंह

Ashok Singhअशोक सिंह8 Sept 1971

2 min read · 12.4K reads

पेडों ने सबको सब कुछ दिया
चिरैयाँ को घोंसला
पशुओं को चारा
मुसाफ़िर को छाया
भूखों को फल
पुजारी को फूल
वैद्य को दवा
बच्चों को बाँहों का झूला
चूल्हों को लकड़ी, घर को दरवाज़ा, छत, खिड़कियाँ
नेताओं, अफ़सरों को कुर्सियाँ

बदले में इन सबने पेड़ो को
अब तक क्या दिया ?

नहीं चाहकर भी आज
इसका हिसाब माँगते हैं पेड़ !
Ashok Singh
About the poet

Ashok Singh अशोक सिंह

Ashok Singh

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like