पेड़-5 - अशोक सिंह

Ashok Singhअशोक सिंह8 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads

पेड़ों का कहीं कोई घर नहीं होता
बल्कि पेड़ स्वयं होते हैं एक घर
पशु-पक्षी से लेकर आदमी तक के लिए

आँधी-पानी हो या बरसात
पेड़ रक्षा करते हैं सबकी
पर अफ़सोस
पेड़ सुरक्षित नहीं हैं अपने-आप में !

वे आग से नहीं डरते, आँधी-पानी से नहीं डरते
चोर-बदमाशों से नहीं डरते
ख़तरनाक़ आतंकवादियों से भी नही लगता उन्हें डर

वे डरते हैं -
आदमी के भीतर पनप रही सैकड़ों कुल्हाड़ियों से !
Ashok Singh
About the poet

Ashok Singh अशोक सिंह

Ashok Singh

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like