पेड़-2 - अशोक सिंह

Ashok Singhअशोक सिंह8 Sept 1971

2 min read · 12.4K reads

पेड़ कहाँ नहीं है
जंगल नदी पहाड़ से लेकर
घर के आगे-पीछे और
सड़कों के किनारे-किनारे तक

जहाँ जाओ वहाँ
दिख ही जाता है कोई न कोई पेड़

क्योंकि पेड़ जानता है
कि आदमी को हर कहीं उसकी ज़रूरत पड़ती है
इसलिए हर जगह उपस्थित होता है वह उसके लिए
Ashok Singh
About the poet

Ashok Singh अशोक सिंह

Ashok Singh

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like