पेड़-11 - अशोक सिंह

Ashok Singhअशोक सिंह8 Sept 1971

2 min read · 12.4K reads

पेड़ आत्मकथा लिखना चाहते हैं
बयान देना चाहते हैं आदमी की तरह
आदमी की अदालत में

दिखा-दिखाकर अपना ज़ख़्म
दर्ज कराना चाहते हैं अपनी शिकायत

यूनियन बनाना चाहते हैं पेड़
हड़ताल पे जाना चाहते हैं

आन्दोलन करना चाहते हैं
आदमी के बढ़ते जुल्म के ख़िलाफ़
हथियार उठाकर

पर अफ़सोस !
ऐसा कुछ कर नहीं पा रहे पेड़
क्योंकि पेड़, पेड़ हैं
आदमी नहीं !
Ashok Singh
About the poet

Ashok Singh अशोक सिंह

Ashok Singh

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like