पेड़-10 - अशोक सिंह

Ashok Singhअशोक सिंह8 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads

औरों की तरह पेडो़ को भी
ईश्वर से शिकायत है

शिकायत है कि
ईश्वर ने उसे पेड़ क्यों बनाया ?

अगर बनाया ही तो
क्यों नहीं दिए हाथ-पैर-जुबान
ताकि डटकर कुल्हाड़ियों का सामना कर सकते
कर सकते जबाब-तलब
आदमी से आदमी की तरह !

ख़ैर, जो दिया सो दिया
इतना तो कर ही सकता है ईश्वर अभी भी
कि उस आदमी के हाथों का फल-फूल
स्वीकार नहीं करे कभी
जिन हाथों ने कभी कोई फल-फूल तक के
पेड़ नहीं लगाए !
Ashok Singh
About the poet

Ashok Singh अशोक सिंह

Ashok Singh

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like