चुटपुटकुले - अशोक चक्रधर

Ashok Chakradharअशोक चक्रधर8 Feb 1951

5 min read · 12.4K reads

जब वह पैदा हुआ था
पहाड़ हरे-भरे थे
पेड़ फलों से लदे हुए थे
नदियाँ भरी-पूरी थीँ पानी से
खेतों में फसलें लहलहा रही थीं

वहाँ जहाँ पैदा हुआ था
वह खाली घर था
अनाज के दानों से
रेशों के कपड़ों से
छत के खपड़ों से

उस घर में जनमते ही
आँगन में तलमलाते पाँव रखते ही
तुतलाती बोली बोलते ही
खाली होने की परिभाषा वह जानने लगा था
और यह भी कि भरे होने का भान देती यह सृष्टि उसके घर का एक टीनही खाली कटोरा है

सनातन चिरंतन भरी-पूरी दिखती दुनिया खाली पैदा हुए लोगों के लिये एक चुनौती है
जो सिमटती है चन्द भरे लोगों के इर्द-गिर्द
और उन्हें धुरी बनाती है

भरी दुनिया के बीच वह अपना खाली कोना टटोलता है
पैदा होने के बाद रोज-रोज जिन्दा रहते हुए
और अपनी दुनिया के बदरंग पहाड़ों में
अपने सपनों में हरे रंग रंगता है
पेड़ों पर फल लादता है
नदियों में पानी
और खेतों में लहलहाती फसलें
भरता है

खाली होते हुए भी वह यह जानता है
हौसलों से भरा होना ज़रूरी है
अपनी खाली दुनिया को भरी-पूरी बनाने के लिये।
Ashok Chakradhar
About the poet

Ashok Chakradhar अशोक चक्रधर

डॉ॰ अशोक चक्रधर (जन्म ८ फ़रवरी सन् १९५१) हिंदी के विद्वान, कवि एवं लेखक है।[1] हास्य-व्यंग्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट प्रतिभा के कारण प्रसिद्ध वे कविता की वाचिक परंपरा का विकास करने वाले प्रमुख विद्वानों में से भी एक है। टेलीफ़िल्म लेखक-निर्देशक, वृत्तचित्…

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like