हर लेती हैं बेटियाँ - अशोक अंजुम

Ashok Anjumअशोक अंजुम15 Dec 1966

6 min read · 12.4K reads

सहती रहती रात-दिन, तरह-तरह के तीर
हर लेती हैं बेटियाँ, घर-आँगन की पीर ।

सौदागर इस देश के, रहते मद में चूर
बिटिया को महँगा लगे, माथे का सिंदूर ।

नहीं दुपट्टे की तरफ़, उठे किसी के हाथ
बहना घर से जो चले, भैया चलता साथ ।

माँग भरी ना अब तलक, गया रूप-रंग-नूर
उनकी माँगों ने किये, सपने चकनाचूर ।

ख़ून-पसीना जोड़कर, लो दहेज के साथ
बिटिया के करने चला, दुखिया पीले हाथ ।

आँगन की तुलसी जली, धूप पड़ी यों तेज़
इक तुलसी ससुराल में, झुसली बिना दहेज।

बाबुल की छत ले गया, आख़िर कन्यादान
बेटी के घर के लिए, अंजुम बिका मकान ।

तेरे पाँवों से जगें, घर-आँगन के भाग
जा बेटी परदेस जा, जुग-जुग जिये सुहाग

घर-आँगन में हर तरफ़, एक मधुर गुंजार
हँसी-ठिठोली बेटियाँ, व्रत-उत्सव-त्यौहार ।

कुछ मंत्रों ने रच दिये, नये-नये संबंध
बाबुल के अँगना खिली, पिय-घर चली सुंगध ।

बापु, माँ, भाई, बहन, रोये घर-संसार
चिड़िया चहकी कुछ बरस, उड़ी पिया के द्वार ।

बेटी गंगा की लहर, बेटी कोमल राग
जहाँ रहे, हर हाल में, रौशन करे चिराग ।

बेटी, चुप्पी साध ले, मत कर व्यर्थ सवाल
पीहर पर भारी पड़े, क्यों इक दिन ससुराल
Ashok Anjum
About the poet

Ashok Anjum अशोक अंजुम

जन्मदिन-15 दिसम्बर 1966 (वास्तविक) , 25 सितम्बर 1966 (अभिलेख में) पिताजी का नाम-श्री जगदीश प्रसाद शर्मा / माताजी का नाम-श्रीमती रामवती शर्मा पत्नी-श्रीमती भारती शर्मा / पुत्र-अमन शर्मा-पुत्री-देवांशी शर्मा शिक्षा-बी.एससी., एम.ए. (अर्थशास्त्र, हिन्दी) , बी.एड।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी