गोली की मेहरबानी - अशोक अंजुम

Ashok Anjumअशोक अंजुम15 Dec 1966

3 min read · 12.4K reads

गोली की मेहरबानी कुछ बम की मेहरबानी
फ़ाक़े हुए कईं दिन से मातम की मेहरबानी

कलियाँ भी अब उगलने चिंगारियाँ लगी हैं
दहशत है गुलसितां में सिस्टम की मेहरबानी

तिकड़म कईं भिड़ा कर भी हो रहे विफल थे
ठेका मिला जो उन को ये रम की मेहरबानी

जो घाव था ज़रा-सा नासूर बन गया है
जो तुमने दिया था उस मरहम की मेहरबानी

कोठी से चल के गोरी कोठे पे आ गई है
दिल जिस को दिया था उस बालम की मेहरबानी

कैसी गरम हवा है पकने लगे हैं बच्चे
गुम हो रहा है बचपन मौसम की मेहरबानी
Ashok Anjum
About the poet

Ashok Anjum अशोक अंजुम

जन्मदिन-15 दिसम्बर 1966 (वास्तविक) , 25 सितम्बर 1966 (अभिलेख में) पिताजी का नाम-श्री जगदीश प्रसाद शर्मा / माताजी का नाम-श्रीमती रामवती शर्मा पत्नी-श्रीमती भारती शर्मा / पुत्र-अमन शर्मा-पुत्री-देवांशी शर्मा शिक्षा-बी.एससी., एम.ए. (अर्थशास्त्र, हिन्दी) , बी.एड।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like