किस पे खंजर है चलाना मुझको - आशीष जोग

आशीष जोगआशीष जोग12 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads


किस पे खंजर है चलाना मुझको,
ख़ुद से ख़ुद को है बचाना मुझको |

याद कर कर के जी रहे थे जिसे.
आज उसको है भुलाना मुझको |

जितने रिश्ते हैं उतनी ही रस्में,
क्या सभी को है निभाना मुझको |

कितनी उम्मीद ले के बैठा हूँ,
कोई ठोकर न लगाना मुझको |

उनसे तार्रुफ़ तो करा दो मेरा,
अजनबी कह के मिलाना मुझको |

मुझको लगते सभी हैं दीवाने,
सब क्यूँ कहते हैं दिवाना मुझको |
आशीष जोग
About the poet

आशीष जोग

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like