हमें लेकर के कितनी दूर तक जाएगी ज़िन्दगी - आशीष जोग

आशीष जोगआशीष जोग12 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads


हमें लेकर के कितनी दूर तक जाएगी ज़िन्दगी,
अभी और रंग कितने हमको दिखलाएगी ज़िन्दगी|

कभी सोचा न था इक दिन मेरा भी हश्र ये होगा,
मगर अब सोचता हूँ कैसे हाथ आयेगी ज़िन्दगी|

बहुत वीरानगी है अब यहाँ पर दिल नहीं लगता,
न जाने फिर कभी क्या गुनगुनायेगी ज़िन्दगी|
आशीष जोग
About the poet

आशीष जोग

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like