बेवफाई जो तुमने की तो कोई बात नहीं - आशीष जोग

आशीष जोगआशीष जोग12 Sept 1966

4 min read · 12.4K reads


बेवफाई जो तुमने की तो कोई बात नहीं,
इसमें नज़रें चुराने की तो कोई बात नहीं |

दिल ही टूटा है अभी मैं तो नहीं टूटा हूँ,
इतना मातम मनाने की तो कोई बात नहीं |

बात ये तेरे मेरे बीच में ही रहने दो,
ग़ैर को ये बताने की तो कोई बात नहीं |

कितनी कोशिश करो दिल की ख़लिश नहीं जाती,
इतना भी मुस्कुराने की तो कोई बात नहीं |

हमने माना कि अभी वक़्त बुरा है अपना,
फिर भी मायूस होने की तो कोई बात नहीं |

दिल से बेबस हूँ दिल ये बस में नहीं है मेरे,
मुझ पे तोहमत लगाने की तो कोई बात नहीं |

तेरी इस बेरुख़ी से हो गयी है यारी अब,
इसमें हैरत जताने की तो कोई बात नहीं |
आशीष जोग
About the poet

आशीष जोग

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like