मैं आ रहा हूँ

असीमा भट्टअसीमा भट्ट17 May 1970

1 min read · 12.4K reads

'मैं आ रहा हूँ...'

कहते हुए जब तुम पूरे आवेग से मेरे भीतर आते हो

न जाने कितने कितने ब्रह्मांड मेरे अंदर खुलने लगते हैं

बजने लगता है शंख मेरे भीतर

महकने लगती हूँ किसी चंदन वन-सी

मैं अपनी ही देह के भीतर से ऊपर

उठने लगती हूँ

जैसे मुक्त हर बंधन से

हल्की होती प्रवेश करने लगती हूँ

अनंत में...

असीमा भट्ट
About the poet

असीमा भट्ट

अभिनय के संसार से संबद्ध हिंदी कवयित्री और गद्य-लेखिका। मूल नाम : असीमा भट्ट जन्म : 17/05/1970 | पटना, बिहार

View profile & all 9 Poems / Stories