सभ्यता - असद ज़ैदी

Asad Jadiअसद ज़ैदी31 Aug 1954

3 min read · 12.4K reads

उसने इतनी शराफ़त से मुझसे हमबिस्तरी की
कि मैं कुछ कर भी न सकती थी
दो बच्चे पैदा करने के सिवा
और वो भी ख़ुदा जाने कैसे पैदा हो गए कब बड़े हुए
और मुड़कर अपने रास्ते चले गए

सिवा इसके कि मुझे माँ कहते थे
बल्कि अब भी अम्माँ कहते हैं
मैं उनके लिए अजनबी ही रही

मैं कौन थी यह उन्होंने कभी जानने की कोशिश न की

मेरा रास्ता भी कहीं खो गया
कभी कभी वो आधी रात को चमकता है
Asad Jadi
About the poet

Asad Jadi असद ज़ैदी

असद ज़ैदी कुछ प्रमुख कृतियाँ बहनें और अन्य कविताएँ, कविता का जीवन, सामान की तलाश

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like