राज्यसभा - असद ज़ैदी

Asad Jadiअसद ज़ैदी31 Aug 1954

4 min read · 12.4K reads

कौन कम्बख़्त भूलकर अपना दुखड़ा छोड़कर अपना थान
सरकाकर अपनी उलझनें घरवालों पर
जा बैठना चाहता है राज्यसभा में? नहीं मैं
तो अभी नहीं हूँ इसके लिए तैयार, मैं नहीं हूँ
अपनी ज़िन्दगी से इतना बेज़ार
मुझे नहीं बैठना उस सूखे झाड़ पर, नहीं उतरना
उस ठण्डी देग़ में, मुझे
नहीं प्रवेश करना उस बौद्ध मठ में
मेरे सन्यासी होने का अभी वक़्त नहीं आया

फ़िलहाल मैं अपने बच्चे के अकेलेपन से परेशान हूँ
मुझे डर रहता है वह मरदूद बुरी संगत में न पड़ जाए
और आपने सोचा है मेरी बीवी क्या करेगी
उसे जोगन नहीं बनना यह सब वह न झेल पाएगी
उसके लिए तो अपने मोहल्ले से बाहर झाँकना एक
महान अध्यात्म में झाँकना है

(2009)
Asad Jadi
About the poet

Asad Jadi असद ज़ैदी

असद ज़ैदी कुछ प्रमुख कृतियाँ बहनें और अन्य कविताएँ, कविता का जीवन, सामान की तलाश

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी