बंगलौर, जून 2010 - असद ज़ैदी

Asad Jadiअसद ज़ैदी31 Aug 1954

3 min read · 12.4K reads

दूसरे सत्र के बाद चायपान का अवकाश था
उस गूँज भरे सभागार से हम बाहर आए
ऊँचे दरख़्तों के दराज़ साये और हरे उजाले में

यह दुनिया जवान लोगों के लिए बनी है
सत्तावन के आसपास आकर मुँह छुपाना जायज़ है
ये ज़िन्दगी हराम है कि अन्दर से टूटे हुए लोग
आचरण के विचार के विधायक बने बैठे हों
और गम्भीरता का बेजा इस्तेमाल करते हों

ये बैठकें किसी समस्या को सुलझाने के लिए नहीं
और उलझाने के लिए आयोजित की जाती हैं, लड़की
आख़िर पाण्डित्य का धर्म है समस्यामूलक चिन्तन
नतीजे की बरामदगी बुरी ख़बर है हरेक के लिए
खिसको नहीं बैठकर सुनो

(जून 2010)
Asad Jadi
About the poet

Asad Jadi असद ज़ैदी

असद ज़ैदी कुछ प्रमुख कृतियाँ बहनें और अन्य कविताएँ, कविता का जीवन, सामान की तलाश

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like