मेरे लोग ख़ेमा-ए-सब्र में मेरे शहर गर्द-ए-मलाल में - असअद बदायुनी

Asad Badayuniअसअद बदायुनी

3 min read · 12.4K reads

मेरे लोग ख़ेमा-ए-सब्र में मेरे शहर गर्द-ए-मलाल में
अभी कितना वक़्त है ऐ ख़ुदा इन उदासियों के ज़वाल में

कभी मौज-ए-ख़्वाब में खो गया कभी थक के रेत पे सो गया
यूँही उम्र सारी गुज़ार दी फ़क़त आरज़ू-ए-विसाल में

कहीं गर्दिशों के भँवर में हूँ किसी चाक पर मैं चढ़ा हुआ
कहीं मेरी ख़ाक जमी हुई किसी दश्त-ए-बर्फ़-मिसाल में

ये हवा-ए-ग़म ये फ़ज़ा-ए-नम मुझे ख़ौफ़ है के न डाल दे
कोई पर्दा मेरी निगाह पर कोई रख़्ना तेरे जमाल में
Asad Badayuni
About the poet

Asad Badayuni असअद बदायुनी

असअद बदायुनी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from Asad Badayuni

  1. मुझे भी वहशत-ए-सहरा पुकार मैं भी हूँ - असअद बदायुनी

    मुझे भी वहशत-ए-सहरा पुकार मैं भी हूँतेरे विसाल का उम्मीद-वार मैं भी हूँ

    12.4K reads
  2. पोशीदा क्यूं है तूर पे जलवा दिखा के देख - असअद बदायुनी

    पोशीदा क्यूं है तूर पे जलवा दिखा के देखऐ दोस्त मेरी ताब-ए-नज़र आज़मा के देख

    12.4K reads
  3. रोशनी में किस क़दर दीवार ओ दर अच्छे लगे - असअद बदायुनी

    रोशनी में किस क़दर दीवार ओ दर अच्छे लगेशहर के सारे मकां सारे खण्डर अच्छे लगे

    12.3K reads
  4. सब इक चराग़ के परवाने होना चाहते हैं - असअद बदायुनी

    सब इक चराग़ के परवाने होना चाहते हैंअजीब लोग हैं दीवाने होना चाहते हैं

    12.4K reads
  5. शाख़ से फूल से क्या उस का पता पूछती है - असअद बदायुनी

    शाख़ से फूल से क्या उस का पता पूछती हैया फिर इस दश्त में कुछ और हवा पूछती है

    12.3K reads