माँ के छनौटा से छनकर नहीं आया
किसी अफ़सर के चैंबर से भी नहीं
यह ईंट के भट्ठों से गुज़रता
उन हाथों के स्पर्श से सरकता आया
जहाँ दुनिया में
इंडिका, मेटिज, सैंट्रो, ज़ेन, एंबेसडर
और मारुति चलती है
छाई की प्राथमिक पाठशाला सड़क है
माध्यमिक पाठशाला रोड है
उच्च पाठशाला पथ है...।








