मेरे सपनों का राजकुमार - अरुणा राय

अरुणा रायअरुणा राय18 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

मेरे सपनों का
राजकुमार
बनना चाहता है वह
पर उसके पास
ना तो
भावनाओं को
अपनी टापों से रौंदने वाले
घोड़े हैं
ना ही
वह तलवार है
जिसे वह मेरे
जिगर के पार
उतार सके।
अरुणा राय
About the poet

अरुणा राय

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like