मेरा काबुलीवाला - अरुणा राय

अरुणा रायअरुणा राय18 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

वो
जो इक
छोटी सी बच्ची है
जिसकी निगाहें
मेरी आत्मा के
हरे चिकने पात पर
गिरती रहती हैं अनवरत
बूंदों की तरह
वो ही
मेरी छोटी सी बच्ची
अपनी सितारों सी टिमकती आँखें
मेरी आँखों में डाल
मचलती-सी बोलती है
कितने अच्छे हो आप

मैं
और अच्छा ?
(मेरी तोते सी लाल नाक पकड़
हिलाता...)
अच्छे की बच्ची
कुछ बड़ी हो जा
तो तू उससे भी अच्छी हो जावेगी
और... और सच्ची
और... और नेक
ला दे अपना हाथ
क्या
आज नही करेगी
हैंडशेक...

(ये मेरे काबुलीवाले के लिए कि जिसका वादा है एक रोज़ आने का...)
अरुणा राय
About the poet

अरुणा राय

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like