मैं कहती हूं - अरुणा राय

अरुणा रायअरुणा राय18 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

मैं कहती हूं
कि देखो-छूओ-जानो
पर
मुझे बताओ मत
कि कैसा लगा
क्योंकि लगना
बीत चुका है
सोचो
कि कैसा लगेगा
कि यही संभव है
लंबे संवाद के बाद
चुप्पी का छोटा काल
कैसा लगेगा
यह जानने के लिए
कुछ दिन चुप रहो
चुप रहना भी
रहना ही है
अपने पूरेपन के साथ
इस चुप्पी को गहो
जो बीत गया
उसे मत कहो
मत कहो...
अरुणा राय
About the poet

अरुणा राय

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like