दृश्‍य - अरुणा राय

अरुणा रायअरुणा राय18 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

तुम्‍हारी चाहना के तट पर
छलक रहा
समय है यह

इसमें बहो
और इसे बहने दो
अपने भीतर
गहने दो
अपने अवगुंठनों को
यह उघार डालेगा तुम्‍हें
पोंछ डालेगा
निष्क्रियता की केंचुल तुम्‍हारी

इस डबडबाए समय में
डूबकर
निकलोगे
तो वही नहीं रहोगे
जो थे तुम
यह रच डलेगा स्‍वप्‍नों को तुम्‍हारे
सचों को नया आकार देगा

इस समय में डूबो ओर अदृश्‍य हो जाओ
इस समय में डूबो और दृश्‍य बन जाओ
अरुणा राय
About the poet

अरुणा राय

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like