कथा

अरुण कमलअरुण कमल15 Sept 1954

1 min read · 12.4K reads

जब उस युग की कथा कही जाएगी

तब कहा जाएगा

घर तब सबसे असुरक्षित थे

और क़ब्रगाह सबसे सुरक्षित

एक समय ऐसा भी आया

जब ख़ाली हो गया पूरा गाँव जलते चूल्हों को छोड़

तब कहा जाएगा हमने ऐसा भी देखा

कि एक बच्चा मृतक माँ का दूध पी रहा था

और एक समय ऐसा भी आया

जब जीने से अच्छा लगा मरना

जब उस युग की कथा कही जाएगी

अरुण कमल
About the poet

अरुण कमल

View profile & all 83 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय