एक अजीब दिन - अरुण कमल

अरुण कमलअरुण कमल15 Sept 1954

6 min read · 12.4K reads

वह एक अजीब दिन था दूसरा दिन
जब अख़बार नहीं आया
लगा कुछ भुलाया-सा जैसे सुबह
से नमक नहीं खाया

और उस दिन मैंने भी एक अजीब काम किया दिन भर
उन सिक्कों को ढूंढ़ता फिरा
जिनसे खेला गया था जुआ
जो भिखारियों के कटोरों में गिरे
जो बच्चों की डांड़ में बांधे गए
जो शव पर पेंके गए
जो कभी नाले में गिरे फिर छाने गए
एक अकेला सिक्का शाम का

और उस दिन मैंने देखा
मेरे भीतर से गहरे काले सीलन भरे अंधेरे से
एक-एक कर निकले रंग-बिरंगे चमकीले कीड़े
जैसे ज़रा-सा ढक्कन उठा हो और घुसी हो धूप भीतर
इतने चेहरे मैं भूल गया इतनी जगहों के नाम
इतनी दुकानें इतने सामान भूल गए खिलाड़ी विश्व-सुंदरियाँ
अब रहा नहीं कोई भी विचार आज का न पंचांग न फलाफल
प्रधान का चेहरा भी मिट्टी में मिल गया
और इस तरह ढाई रुपए बचे
जिनसे मैंने दो बार मुफ़्त में चाय पी
और दूसरे दिन जब अख़बार मिला तब मैंने जाना
कि दो दिन पहले ही प्रधान जा चुके थे
और तब मैं बहुत दुखी हुआ भूतलक्षी प्रभाव से
क्योंकि राष्ट्रीय शोक घोषित था
और सूर्योदय का समय था छह बजकर नौ मिनट
और सूर्यास्त पाँच पचास पर!
अरुण कमल
About the poet

अरुण कमल

View profile & all 83 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी