अब की शुरुआत इस तरह की जाए
घमंड से ऐंठने की जगह नम्रता से सीधा रहा जाए
पडोसियों पर हँसने से पहले उनके दुःख में रो लिया जाए
एक दिन घर से निकलना हो और बे-दाग़ वापस लौटा जाए
आत्मा पर चढ़े मैल कि खुरच दिया जाए हँसी की तेज़ धार से
एक दिन गली बुहारी जाए नाली साफ़ की जाए
पर पहले मन के कपट आँसुओं से धुल लिए जाएँ








