मिलना

अरुण देवअरुण देव16 Sept 1972

1 min read · 12.4K reads

मिलना जैसे पानी पानी में मिलता है

जल जब शीत से मिलता है

ओस बन जाता है

चमकता हुआ हरे पत्ते पर सूरज की पहली किरण के लिए

कि इस चमक में कहाँ जल है किसकी रश्मियाँ और कहाँ शीत

शब्दों से अर्थ मिलते हैं पर गिर नहीं जातीं उनकी ध्वनियाँ

शहद अपनी मिठास में घुलता जाता है

पहले तो वह फूल में घुलता है फिर पराग में फिर गुंजार में

लय से नृत्य मिलता है और दोनों बचे रहते हैं एक होने के उत्कर्ष पर

जैसे देह पर नमक

उच्चरित जब कंठ में घुलता है

एक नदी बह निकलती है पत्थरों को तराशती हुई नम कर सके रेत का अंतिम कण

धूप में रहती है गर्माहट

चाँदनी में शालीनता

पूर्णिमा पूर्णता का संतुलन है

अमावस अपने को खो देने की गरिमा

मिलना तब जब कोई उम्मीद न हो कोई

आहट भी नहीं

मिलना तब और भी मिल जाना होता है

भूख से मिले पके हुए अन्न

पहले धूप के पौधों में गाढ़ा धारोष्ण फिर

रोग से औषधि

वहीं जहाँ उसकी ज़रूरत हो उसे मिटाता हुआ सुखाता हुआ

उसकी हर आशंका को नष्ट करता हुआ

उदास स्त्री को मिले उसका व्यतीत प्रेम

प्रेम को मिले उसका आतुरता

आकर्षण में कुछ इस तरह घुल जाए कामुकता कि मिलना

पिघल जाना हो

चेहरे पर जैसे आभा

दाँतों पर रुकी हुई हँसी

होंठों पर चुप्पी की सलवटें

प्रेमियों के मिलने के बाद भी

बची रही गई उत्कंठा

मनुष्य में न मिलना क्रूरता और कपट की तरह

जितने बड़े बनना उतना ही पसर कर छोटा हो जाना

कभी नहीं मिलाना

राजनीति में धर्म

न्याय में अधर्म

मिलना प्रकाश की तरह कि जिससे वह मिले

उसका होना और दिखे।

अरुण देव
About the poet

अरुण देव

View profile & all 90 Poems / Stories

More from अरुण देव

  1. क्या तो समय - अरुण देव

    शिक्षा : जवाहरलाल नेहरू विश्व-विद्यालय(नई दिल्ली) से एम.फिल.,पी.एच.डी. ,विश्व-विद्यालय अनुदान आयोग की फेलोशिप के अंतर्गत मोहन राकेश और आचार्य महावीरप्रसाद द्दिवेदी पर शोध कार्य, क्या तो समय (कविता-संग्रह) 2004 भारतीय ज्ञानपीठ,नई दिल्ली, कुछ आलोचनात्मक लेख, संस्कृति,उपनिवेश और हिंदी आलोचना बहुवचन-८, राष्ट्र की अवधारणा, भारत का अतीत और भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,बहुवचन-11,उपनिवेश और हिंदी का स्वरूप,बहुवचन -२५ ,Mahatma Gandi international Hindi University,Verdha....... हिंदी नवरत्न.

    12.4K reads
  2. दाँत का टूटना - अरुण देव

    जहाँ से टूटा था दाँतजीभ बार बार वहीं जाती सहलाती

    12.4K reads
  3. बाएँ बाजू का टूटना - अरुण देव

    दाएँ हाथ में बायाँ अदृश्य रहता थादायाँ ही जैसे हाथ हो

    12.4K reads
  4. आओ, आत्महत्या करें - अरुण देव

    १)इतिहास में उन्होंने कभी मुझे मारा था

    12.4K reads
  5. ततैया का घर - अरुण देव

    घरों में कहीं किसी जगह वह अपना घर बनाती हैंछत्ते जहाँ उनके अण्डे पलते हैं

    12.4K reads