बन्द - अरुण चन्द्र रॉय

अरुण चन्द्र रॉयअरुण चन्द्र रॉय30 Sept 1972

2 min read · 12.4K reads

वे चाहते हैं
 होंठ सिले रहें
और बन्द हो जाएँ
स्वर
ताकि न लगे कोई
नारा कभी
शासन के विरुद्ध
 
चाहते हैं वे
उँगलियाँ
न आएँ कभी साथ
बनाने को मुट्ठी
जो उठे प्रतिरोध में

ठिठके रहे
क़दम
एक ताल में
न उठे कभी
सदनों की ओर

वे चाहते हैं

छीन लेना
हक़ जीने का
विरोध जताने का ।
अरुण चन्द्र रॉय
About the poet

अरुण चन्द्र रॉय

View profile & all 34 Poems / Stories