मुझसे पिछले बरस की बात न कर - अर्श मलसियानी

अर्श मलसियानीअर्श मलसियानी

2 min read · 12.4K reads

पूछ अगले बरस में क्या होगा
मुझसे पिछले बरस की बात न कर

यह बता हाल क्या है लाखों का
मुझसे दो-चार-दस की बात न कर

यह बता क़ाफ़िले पै क्या गुज़री?
महज़ बाँगे-जरस की बात न कर

क़िस्सए-शैख़े-शहर रहने दे
मुझसे इस बुलहबिस की बात न कर
अर्श मलसियानी
About the poet

अर्श मलसियानी

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like