जवाबे-तल्ख़ में शामिल मलामत और हो जाती - अर्श मलसियानी

अर्श मलसियानीअर्श मलसियानी

2 min read · 12.3K reads

जवाबे-तल्ख़ में शामिल मलामत और हो जाती
जहाँ सब कुछ हुआ इतनी इनायत और हो जाती

नहीं गो फ़र्क़ कुछ घर और मैख़ाने में ऐ वाइज़
वहां पीते तो साक़ी की ज़ियारत और हो जाती

ख़ताएं मान लीं मैंने यह अच्छा किया वर्ना
पशेमानी से बचने की नदामत और हो जाती
अर्श मलसियानी
About the poet

अर्श मलसियानी

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like