जंगे-कोरिया - अर्श मलसियानी

अर्श मलसियानीअर्श मलसियानी

4 min read · 12.4K reads

सुलह के नाम पर लड़ाई है
अम्ने-आलम तेरी दुहाई है

सुलह-जूई से बढ़ गई पैकार
आदमी-आदमी से है बेज़ार

आदमीयत का सीना चाक हुआ
क़िस्सा-इन्सानियत का पाक हुआ

आदमी-ज़ाद से ख़ुदा की पनाह
इसके हाथों है, इसकी नस्ल तबाह

कौन पुरसाँ है ग़म के मारों का
कमसिनों और बेसहारों का

खोल दे मैकदा मुहब्बत का
नाम ऊँचा हो आदमीयत का

एक फ़रमान पर चले आलम
हो बिनाए-निज़ामे नौमहकम

तख़्त बाक़ी रहे न कोई ताज
सारे आलम पै हो आवामी राज

हो उख़व्वत की इस तरह तख़लीक़
काले-गोरे की दूर हो तफ़रीक़

आदमी-आदमी से मिल के रहे
गुंचए-सुलहे-आम खिल के रहे

शर्क़ पर जोरे-ग़र्ब मिट जाए
दिले-आलम का कर्ब मिट जाए

हो तहे-आबे-बहरे-काहिल गर्क़
एशियाई-ओ-यूरपी का फ़र्क
अर्श मलसियानी
About the poet

अर्श मलसियानी

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे